आज जून के बाद आए सबसे कम कोरोना दैनिक मामले, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 79,673,754 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,761,381 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 268581 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9807569 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 148153 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,224,303 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16,432 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 252 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 24900 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.92 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.63 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 29 दिसंबर को 9,83,695 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 16,98,01,749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक, वैश्विक रूप से अगर तुलना की जाए, तो प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में कोरोना के मामलों की संख्या करीब साढ़ें सात हजार है है जो दुनिया में सबसे कम में से है। वैश्विक तौर पर औसतन 10 लाख की आबादी पर करीब 10 हजार लोग संक्रमित हैं। रूस, इंग्लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना के मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है।

आज देश में कोरोना के सबसे कम मामले आए हैं। ये मामले लगभग 24 आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में रोजाना होने वाली मरीजों की मौत में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है। वहीं मंत्रालय के अनुसार, ठीक हुए मरीज 72.99 प्रतिशत नए मरीज 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। 79.61 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। दैनिक मौत के 80.29 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3423

870752

7098

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

64

4803

62

अरुणाचल प्रदेश

119

16521

56

असम

3323

211636

1038

बिहार

4928

244076

1386

चंडीगढ़

379

18856

316

छत्तीसगढ़

12962

260056

3319

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3363

2

दिल्ली

6297

606644

10474

गोवा

955

49083

734

गुजरात 

10223

228144

4288

हरियाणा

4040

254336

2882

हिमाचल प्रदेश 

3680

50079

921

जम्मू एंड कश्मीर 

3157

115261

1875

झारखंड

1582

111818

1020

कर्नाटक

12566

892273

12070

केरल

64205

676368

2990

लद्दाख

197

9088

126

मध्य प्रदेश 

9874

225722

3572

महाराष्ट्र 

58294

1814449

49305

मणिपुर

1234

26478

348

मेघालय

199

13042

138

मिजोरम

114

4068

8

नागालैंड

243

11589

79

ओडिशा

2482

324392

1864

पुडुचेरी

357

37040

631

पंजाब

4014

156342

5312

राजस्थान

10742

292739

2677

सिक्किम

531

5188

126

तमिलनाडु

8867

794228

12080

तेलांगना

5999

277931

1535

त्रिपुरा

140

32721

385

उत्तराखंड

5511

82850

1489

उत्तर प्रदेश 

14710

559888

8322

वेस्ट बंगाल

13161

525685

9625

भारत में कुल मामले

268581

9807569

148153


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।